शिक्षिका को जबरदस्ती ले गया रूम, बेहोश कर किया दुष्कर्म फिर बनाया आपत्तिजनक

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर (shahjahanpur) में एक शख्‍स ने 28 साल की महिला टीचर को बेहोश कर उसक साथ रेप किया और वीड‍ियो भी बनाया। यह शख्‍स महिला टीचर का परिच‍ित है और उसने जबरदस्ती महिला को कमरे में ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पहले महिला को एक कमरे में ले गया और वहां जाकर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद उसने महिला शिक्ष‍िका का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया, 28 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उसे जानने वाला व्यक्ति उसे एक कमरे में ले गया, उसे नशा दिया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी ने उसका वीडियो भी बनाया. उसने उससे शादी करने का दबाव बनाया. एफआईआर दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *