बाल कटवाने आए युवक को नाई ने मारा कैंची, अस्पताल पहुंचते ही मौत

अमरोहा: सैलून में बाल कटवाने गए युवक पर सैलून संचालक ने कैंची से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गई और वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुहल्ला कुरैशियान निवासी तौफीक अहमद का (17) वर्षीय बेटा तौहिद रविवार सुबह अपने बाल कटवाने के लिए घर के पास स्थित बारबर महबूब की दुकान पर पहुंचा था। यहां बाल जल्दी काटने को लेकर उसकी महबूब से नोकझोंक हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साकर बारबर ने उसके ऊपर कैंची से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही परिवार वाले और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। मौका देखते ही आरोपी बारबर दुकान से फरार हो गया।

घायल को स्वजन सीएचसी हसनपुर ले आए लेकिन, यहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि कर दी। जिससे मृतक के घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में जांच चल रही है। घटना के समय नाई की दुकान पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *