दूसरी से शादी से पहले गया जेल

कोरबा। युवती को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। युवक उसे झांसे में लेकर पिछले 3 साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। बाद में उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी करने वाला था। मगर इसकी जानकारी युवती को लग गई, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

पहरिया गांव के संदीप साहू(23) का एक युवती से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों काफी बातें भी करते थे। इसके बाद संदीप ने उस युवती को शादी का वादा किया था। फिर उससे शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। बाद में कई बार उसने युवती से संबंध बनाया। इस बीच जब कुछ समय पहले युवती ने संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं तो उसने इनकार कर दिया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने कई बार संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। मगर वह पहले तो आज कर करता था। बाद में उसने मना कर दिया था। युवती ने बताया कुछ समय बाद मुझे पता चला कि संदीप किसी और से शादी करने वाला है। उसकी शादी लग चुकी है। जिसके बाद मैंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *