छत्तीसगढ़ के इन 6 जिलों को चेतावनी जारी, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

रायपुर: मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बस्तर और दंतेवाड़ा में अगले 4 घंटे के भीतर बारिश हो सकती है। साथ ही मध्य प्रदेश को भी लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पारे में गिरावट का अनुमान जताया है।

छत्तीसगढ़ में 4 दिन पहले आएगा मानसून

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून की समय से पहले दस्तक हो सकती है। बताया जा रहा है कि मानसून के 4 दिन पहले आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में, अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं अंडमान सागर के अधिकांश भागों में आगे बढ़ रहा है। इसके 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार यदि अनुकूल परिस्थितियां बनीं रहीं, तो छत्तीसगढ़ में तय समय से 4 दिन पहले यानी 6 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *