जीजा ने रिश्ता किया शर्मसार: 7 वर्षीय साली के साथ किया दुष्कर्म

बलरामपुर: उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले में उतरौला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीजा ने अपनी ही 7 वर्षीय साली को हवस का शिकार बनाया है। उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ऐसे दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक रविवार को अपनी ससुराल आया था और अपनी पत्नी के साथ एक कमरे में था। इसी बीच उसकी सात वर्षीय साली अपनी बड़ी बहन को बुलाने आ गयी। आरोप के अनुसार पत्नी के कमरे से जाते ही मासूम को अकेला पाकर जीजा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *