मुख्यमंत्री ने सुकमा में किया पुलिस अधिकारी मेस का लोकार्पण

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के तहत जिला मुख्यालय सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सुकमा में पुलिस अधिकारी मेस का लोकार्पण किया। इस मेस का निर्माण 80 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

पुलिस अधिकारी मेस में 1 लाउंज, 2 बेडरूम, 2 सूट रूम सहित 16 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी मेस का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन सुकमा में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद  दीपक बैज भी उपस्थित थे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *