प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट, एक्ट्रेस के होंठ और नाक से निकला खून, फैंस हुए परेशान

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने बेहतरीन स्टाइलिश लुक को लेकर खूब
चर्चा में रहती है। लेकिन इस बार प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके चेहरे पर चोट लगी हुई दिखाई दे रही है। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस परेशान हो गए और उनका हालचाल पूछने लगे।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपने आने वाले हॉलीवुड प्रोजेक्ट साइंस फिक्शन सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) के सेट पर शूटिंग के बाद ये तस्वीर शेयर की थी। उसमें उनके चेहरे पर काफी सूजन लग रही है। होठ और नाक के पास खून भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा – क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है। जिससे पता चल रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर शूट के दौरान की है।
एक्ट्रेस की ये तस्वीर देखने के बाद फैंस हैरान और परेशान हो गए, हालांकि कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी करते दिखाई दिए। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘आप ठीक तो हैं न’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘मुझे लगा आपको सच में चोट लगी है’। अन्य यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्दी ही हॉलीवुड अभिनेता मैक एंथनी संग फिल्म एंडिंग थिंग्स में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *