रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी: लूट के इरादे से बदमाश ने रेल यात्री को मारा चाकू

रायपुर: राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में आज लूट के इरादे से एक बदमाश ने चाकूबाजी की है। दरअसल रायपुर से बिलासपुर जाने वाली प्लेटफार्म के अंतिम छोर में एक यात्री के साथ लूट का प्रयास किया गया है। किसी तरह से यात्री ने अपने आप को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने यात्री पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ (RPF) की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले में जांच जारी है फिलहाल घायल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *