बीजापुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात के तहत दूसरे दिन बीजापुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कुटरू और आवापल्ली के दौरे पर थे। उन्होंने इन इलाकों में अपनी न केवल चौपाल लगाई, बल्कि सीधे लोगों से सरकारी योजनाओं के बारे में पूछा और फीडबैक लिया।
अंबिकापुर इलाके में पहले 8 दिनों के दौरे में शिकायतों पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाइयों का असर बस्तर में साफ दिख रहा है। इन 2 दिनों में किसी भी बैठक या कार्यक्रम में कोई शिकायत नहीं मिल रही।
सीएम भूपेश ने कहा कि पहले चुनाव में 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने वाली उनकी सरकार अगले चुनाव तक 2800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव किसानों को दने के लिए तैयार है।
हाल के सालों में भूपेश बघेल ऐसे पहले मुख्यमंत्री है जो इन दोनों इलाकों में इस तरह सीधे आम लोगों से बातचीत कर रहे हैं। बीजापुर के आवापल्ली में आम लोगों से सीधी बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश ने धान को लेकर एक बार फिर बड़ी बात दोहराई है। उन्होंने कहा कि अगले साल अगर केंद्र सरकार समर्थन मूल्य में 100 रुपए की वृद्धि करती है, तो राज्य सरकार 2640 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदेगी। उसके अगले साल अगर डेढ़ सौ रुपये वृद्धि होती है, तो यह दर 2800 रुपये पहुंच जाएगी।
सीएम बघेल ने कहा कि पहले चुनाव में 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने वाली उनकी सरकार अगले चुनाव तक 2800 रुपये प्रति क्विंटल का भाव किसानों को देने के लिए तैयार है।











