सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई अर्जी, कहा- बीमार हूं, सरेंडर के लिए एक हफ्ते का और वक्त दे दीजिए प्लीज

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर कर दी है। इसमें सिद्धू ने सरेंडर के लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगी है। सिद्धू ने इसके लिए बीमार होने का हवाला दिया है। इस मामले में सिद्धू को सजा सुनाने वाली बैंच ने क्यूरेटिव पिटीशन को सुनने से इनकार कर दिया है।

सिद्धू के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की पिटीशन पर जस्टिस एएम खानविलकर ने कहा कि हम चीफ जस्टिस के पास मामले को भेज रहे हैं, वे ही इस पर सुनवाई का फैसला करेंगे। हालांकि अगर सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिली तो फिर सिद्धू को आज ही सरेंडर करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 34 साल पुराने रोडरेज केस में सिद्धू की सजा एक साल बढ़ा दी। वहीं सिद्धू के सरेंडर के वक्त समर्थकों को बुला लिया गया है। पटियाला जिला कांग्रेस के प्रधान नरिंदरपाल लाली ने पार्टी वर्करों को इस बाबत मैसेज भी भेजा है। सिद्धू फिलहाल अपने पटियाला वाले घर में मौजूद हैं। जहां उनके समर्थक कांग्रेस नेता पहुंचने लगे हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *