12वीं की परीक्षा में हो गया फेल, फंदे पर लटकी मिली लाश

कोरबा। जिले में एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। वह 12वीं की परीक्षा में फेल हो गया था। जिसके बाद से वह दुखी था। इसी बीच एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई मिली।
मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। ग्राम सरपता निवासी खिलेश्वर (17) ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। कुछ दिन पहले परिणाम घोषित हुआ है। परीक्षा में वह फेल हो गया था। इसके बाद से वह दुखी रहने लगा। इसी दौरान बुधवार की सुबह वह घर से बाहर गया हुआ था। वह दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की शाम भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच गांव के लोगों ने देखा कि एक पेड़ पर फंदे पर लाश लटकी हुई है। शव को देखते ही परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। परिजनों ने बताया कि 12वीं में फेल हो गया था। संभवतः इसी वजह से छात्र ने खुदकुशी की है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *