कोरबा। कटघोरा क्षेत्र के ग्राम सलियाभाटा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। हल्दी लगाने के दौरान एक युवती से विवाद होने के बाद किशोर की पेड़ में फांसी पर लाश लटकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बालको थाना अंतर्गत आने वाले डोंगाघाट निवासी छतर सिंह का पुत्र कमल सिंह (16) शादी में सलिहाभाटा गया हुआ था। उसके पिता ने बताया कि हल्दी लगाने के दौरान को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद कमल अपने घर आ गया। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक के पिता ने बताया कि घर की महिला भाजी तोड़ने के लिए बाड़ी की तरफ गई हुईं थी। उसने पेड़ पर शव देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। बालको पुलिस ने परिजनों की सूचना पर 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम कर लिया है।. शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
2022-05-20











