नवजोत सिंह सिद्धू की जेल में ऐसी कटी पहली रात, नहीं मिल रहा कोई Navjot Singh Sidhu, खाना-पीना भी छोड़ा

नई दिल्ली। रोड रेज मामले में सलाखों के पीछे हुए नवजोत सिंह सिद्धू की पहली रात काफी दर्द भरी रही। जानकारी के अनुसार सिद्धू ने पहली रात को खाना भी नहीं खाया। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी दवा टाइम पर खाई हैं। बताया गया कि सिद्धू जेल स्टाफ के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि सिद्धू को जेल में कोई खास ट्रीटमेंट या विशेष भोजन नहीं दिया जाएगा। हालांकि डॉक्टरों की सलाह पर अगर उनके शरीर के लिए डाइट के लिए किसी विशेष फूड आइटम की जरूरत पड़ेगी तो सिद्धू उसे जेल की कैंटीन से खरीद कर खा सकेंगे या उस भोजन को वो खुद जेल में पका सकेंगे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाई गई सालभर की कैद की सजा के दौरान सिद्धू हर दिन 40 से 60 रुपये तक कमाई कर सकेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *