मंत्री टीएस सिंहदेव ने 3.34 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का किया भूमि पूजन, 13 वर्षों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामवासियों का सपना हुआ पूरा

अम्बिकापुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव दो दिवसीय सरगुजा दौरे पर हैं। जहां टीएस सिंहदेव अंबिकापुर पहुंचे हैं और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान वह अंबिकापुर के ग्राम सपना पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ग्राम सपना में उनकी छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। इसके साथ ही ग्राम सपना से रनपुर तक जर्जर हो चुकी सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया,2.75 किलोमीटर की सड़क का निर्माण 3.34 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क की मांग ग्रामवासी बीते 13 वर्षों से कर रहे थे। सरगुजा दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ग्रामवासी के इस सड़क निर्माण की मांग का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही स्थानीय कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। वही ग्राम सपना में 6 आंगनबाड़ीयां थी।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव को जानकारी लगी की आंगनबाड़ियों के लिए पैसा भेज दिया गया है। मगर पैसे कम होने के कारण आंगनबाड़ी बन नहीं पा रही थी। जिसका कारण स्टीमेट बढ़ जाना बताया गया, जिसमें डेढ़ लाख रुपए कम पड़ रहे थे। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक मत दे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपए देने की मंत्री सिंहदेव ने घोषणा की है,इसके साथ ही खेल मैदान को बनवाने मंत्री सिंहदेव ने 1 लाख रु विधायक मद से मैदान समतलीकरण कराने देने की घोषणा की है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *