फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में बैटरी बनाने वाली एक कंपनी में आज भीषण आग लग गई। सेक्टर 35 के अनंगपुर में स्थित इस फैक्ट्री में हादसे के वक्त कर्मचारी काम कर रहे थे। हादसे में अब तक 3 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।


