व्यापारी से लूट का मामला, 2 और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

रायपुर. अनाज कारोबारी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लूट मामले के 2 मास्टर माइंड को धरदबोचा है. साथ ही आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए भी बरामद किए हैं. ऐसे में लूट मामले के 12 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी है. वहीं मामले का एक आरोपी अब भी फरार है.

बता दें कि, लूट मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड देवेंद्र घृतलरे और तिलक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही दोनों आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए की नगदी भी जब्त किया है. वहीं लूट मामले का एक आरोपी अजय उर्फ अज्जू अब भी फरार है. फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है.

हालांकि लूट मामले में पुलिस ने पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. साथ ही आरोपियों के पास से करीब 8 लाख रुपये बरामद किया था. मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने 50 लाख की लूट की शिकायत की थी, लेकिन आरोपियों से पूछताछ में 12 से 15 लाख की लूट किए हैं. चेहरा बांध कर रखे थे. आरोपियों की गाड़ियों को ट्रैक कर पुलिस लुटेरों तक पहुंची.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *