एक ही फंदे पर लटके मिले नाबालिग प्रेमी जोड़े, घटनास्थल से शराब की बोतल बरामद, परिजनों में मचा हल्ला

बदायूं : उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले में एक मंदिर में दो नाबालिग प्रेमी युगल एक ही फंदे पर लटके मिले जिसके बाद मौके पर भीड़ का जमावड़ा लग गया। पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के उसावां थाना क्षेत्र के गांव मनसा नगला में शनिवार सुबह एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव गांव के गवां देवत के मंदिर में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि किशोरी इसी मंदिर में अपनी मां के साथ रहती थी। उसके पिता दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं। तो वहीं किशोर पड़ोसी गांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि लड़का अक्सर मंदिर पर आता जाता था जिससे उसके किशोरी से प्रेम संबंध हो गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन जाति अलग-अलग थी जिससे उनके परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे।

शुक्रवार रात दोनों ने मंदिर की दूसरी मंजिल पर जाकर धोती के फंदे से लटककर जान दे दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मौके के पास से एक बीयर की बोतल और एक गिलास भी बरामद किया है। मौके पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *