CG CRIME : फेरीवाले ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की दे रहा था धमकी, आरोपी UP से गिरफ्तार

अम्बिकापुर। महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने दिल्ली,हरियाणा,पंजाब,राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 5 दिनों तक आरोपी की तलाश में भटकती रही। अंततः पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी और आरोपी को उत्तर प्रदेश के सामली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपी को अम्बिकापुर ले आई है। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक प्रार्थीया ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गुलफान नामक व्यक्ति जो शहर में रहकर फेरी का काम करता था। इस दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी से हुई इसके बाद पीड़िता को अपने झांसे में लेते हुए गुलफान ने उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया जिसके बाद से पीड़िता को आरोपी के द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिले की एसपी भावना गुप्ता एएफ़पी एवं नगर सीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया।

जहां पुलिस की विशेष टीम 5 दिनों तक दिल्ली,हरियाणा,पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के कई इलाकों पर आरोपी की तलाश कर रही थी। वही साइबर सेल की मदद से अंततः पुलिस की विशेष टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी उत्तर प्रदेश के शामली जिले से आरोपी गुलफान को गिरफ्तार कर अंबिकापुर पहुंची, आरोपी के विरुद्ध धारा 376,67,67ए, आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस में आरोपी के मोबाइल को भी जब्त कर लिया है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *