पहली पत्नी की हत्या कर जेल से बाहर आया था, अब दूसरी पत्नी की हत्या कर लगा ली फांसी

अम्बिकापुर । एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र के महेशपुर की है।

दरसअल महेशपुर में महावीर नगेशिया नाम का एक शख्स अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। शनिवार की रात दोनों का विवाद हुआ और इस बीच पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक शख्स 17 साल पहले अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में वो जेल से सजा काटकर बाहर आया और तीन साल पहले ही दूसरी शादी की थी।

शादी के बाद से ही शख्स अपनी पत्नी के साथ आये दिन विवाद और मारपीट करता रहता था। शनिवार को भी पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ था और इस दौरान उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई भी की थी। इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *