मंबई : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून से खेले जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। केएल राहुल को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। अफ्रीका के खिलाफ होने वाली इस सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में, दूसरा कटक में 12 जून को खेला जाएगा, तीसरा विशाखापत्तनम में 14 जून को, चौथा 17 जून को रजकोट में और सीरीज का आखरी मैच 19 जून को बेंगलूरू में खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया:
केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक
उमरान मलिक-अर्शदीप सिंह की टीम इंडिया में एंट्री
टी-20 टीम में कई बड़े नामों की वापसी हुई है, जिसमें हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा आईपीएल 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका मिला है, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को पहली बार टीम इंडिया के लिए बुलावा आया है।











