भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

भिलाई। तीन दिन पहले आवंला बगीचा रवेली राखी रोड पाटन में युवक की लाश मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक और तीनाें युवक आपस में दोस्त है। इन आरोपियों तक पुलिस बाइक के नम्बर से पहुंची। पाटन पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धारा 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। एसडीओपी देवांश राठौर ने बताया कि 20 मई को डायल 112 को सूचना मिली कि आवंला बगीचा रवेली राखी रोड के पास अज्ञात युवक पड़ा हुआ है।

मौके पर पाटन की ईआरव्ही वाहन के स्टाफ रवाना हुआ। जिसे टीम ने उपचार के लोई सीएचसी पाटन लाया गया। उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक के शिनाख़्त के लिए खोजबीन में पुलिस जुटी रही। मृतक का फोटो लेकर पुलिस खोजना शुरू कर दिया। घुघवा मोड के पास स्थित होटल में नास्ता प्लेट मिलता है। वह भी पता किया गया। इसके बाद आसपास सीसीटीवी फुटेज देखकर मृतक का फोटो भी दिखाया गया। तब पुलिस को जानकारी मिली की पल्सर बाइक सीजी 07 एलएम 1734 में चार युवक सवार थे।

पुलिस की सिविल टीम ने मृतक की पहचान करने पर पता चला कि जागृति चैक थाना भिलाई 3 जिला दुर्ग निवासी अजय कुमार गौतम 20 वर्ष है। पुलिस ने तुरंत तीनो आरोपियो में पुरैना भिलाई तीन निवासी नरेन्द्र कुमार ध्रुव 22 वर्ष, जागृति चैक भिलाई तीन प्रकाश कुमार विश्वकर्मा 20 वर्ष, अनिल कुमार विश्वकर्मा 21 वर्ष को पकड़ा गया।

आरोपियो से पूछताछ करने पर नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक अजय कुमार गौतम उसकी बहन के साथ अश्लील बाते कर रहा था। जिसे कई बार मना करने पर नही मान रहा था। इस कारण अपने दोस्तो के साथ मिलकर योजना बनाई और रवेली राखी रोड आंवला बगीचा में लाकर साथ शराब पीकर वहाॅ रखे डण्डे से एवं चाकू से उसके शरीर पर प्राणघातक हमला कर घटना स्थल से फरार होना स्वीकार किया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *