मंकीपॉक्स वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अलर्ट जारी

रायपुर: दुनिया भर के 11 देशों में मंकीपॉक्स जैसे लक्षणों वाली इस नई बीमारी से संक्रमित मरीज मिले हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने राज्य सरकारों को मंकीपॉक्स की स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में भी सभी जिलों को सतर्क कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में महामारी नियंत्रण विभाग के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, अभी अपने देश में मंकीपॉक्स का एक भी केस नहीं मिला है। फिर भी सावधान का स्तर बढ़ा दिया गया है। सभी जिलों को सतर्क कर विस्तृत दिशा-निर्देश भेजे जा रहे हैं। इसके तहत मंकीपॉक्स के लक्षणों वाले हर संदिग्ध मरीज की शत प्रतिशत रिपोर्ट करने को कहा गया है। जिलों को कहा गया है कि संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे आइसोलेट करने को कहा गया है। उसका नमूना लेकर जांच की जानी है। वहीं मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को ट्रेस कर उनकी जांच की जानी है। यह बीमारी संपर्क में आने से फैल रही है, इसकी वजह से ऐसा करना जरूरी है। हवाई अड्‌डों पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया, इस बीमारी की जांच प्रदेश में मौजूद वायरोलॉजी लैब में की जा सकती है। ICMR और NCDC ने संदिग्ध मरीजों के नमूने पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉयरोलॉजी भेजने को भी कहा है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *