लिव-इन रिलेशनशिप में युवती से रंगरेलियां मनाकर कर रहा था दूसरी से शादी की तैयारियां, हुआ गिरफ्तार

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से लव-सेक्स और फिर धोखा का एक मामला सामने आया है, जहां युवक ने युवती से लिव-इन रिलेशनशिप में शादी का झांसा देकर कई दफा शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह किसी और लड़की से शादी करने की तैयारी में था। इस बात की जानकारी पीड़ित युवती को लग गई तब उसने पुलिस से शिकायत कर दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

शादी की बात कहकर लड़की को लाया रायपुर
इस केस में 38 साल की युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी मुलाकात 3 साल पहले सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती बढ़ गई और सुरेंद्र ने उसे शादी करने की बात कही और अपने साथ रायपुर ले आया। यहां लाने के बाद दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद सुरेंद्र ने उससे कई बार संबंध बनाया।

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार सुरेंद्र को संबंध बनाने से रोका था। मगर वह नहीं मानता था। कुछ दिन पहले उसने सुरेंद्र से कहा था कि चलो शादी कर लेते हैं। लेकिन वह आज-कल करने लगा। इस बीच पीड़िता को पता चला कि सुरेंद्र किसी और लड़की से शादी की बात कर रहा है। यह पता चलने के बाद उसने मामले में शिकायत की। फिर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *