प्रेमिका के साथ सेक्स के दौरान बेहोश हो गया प्रेमी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बताया डेड

मुंबईः प्रेमिका के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान एक शख्स बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

ये मामला मुंबई के उपनगर कुर्ला का है। आज सुबह एक शख्स अपनी प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा और उसके साथ यौन संबंध बनाने लगा। महिला की उम्र करीब 40 साल और शख्स की उम्र करीब 61 साल थी। महिला ने बताया कि यौन संबंध के दौरान उसने शराब पी और फिर बेहोश गया। इसके बाद वह होटल के रिस्पेशन पर पहुंची और उसके बेहोश होने के बारे में बताया।

होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और बेहोश शख्स को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला ने पूछताछ में बताया कि मृतक वर्ली का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में काम करता था। महिला के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

पुलिस इस बात का पता करने की कोशिश कर ही है कि यौन संबंध के पहले क्या उसने कोई दवा ली थी। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। मौत के सही कारण की जानकारी के लिए पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *