कोरबा जिले में नाबालिग लड़की की कुएं में तैरती मिली लाश

कोरबा. जिले में एक नाबालिग लड़की की कुएं में तैरती हुई लाश मिली है। पास से उसका एक बैग और कुछ कपड़े मिले हैं। आशंका है कि उसकी ह्त्या की गई है। इसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महेशपुर गांव में सुबह के वक्त लोग खेत की तरफ गए थे। खेत में ही एक कुआं बना हुआ है। उसी कुएं में लोगों की नजर पड़ी थी। लोगों ने देखा कि किसी की लाश पानी के ऊपर तैर रही है। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची। पहले आस-पास के इलाकों की खोजबीन की गई। तलाश करने पर पास में ही एक बैग मिला है। उसमें कुछ कपड़े भी थे। जो बिखरा पड़े थे। साथ ही एक पहचान पत्र मिला। जिससे लड़की ,की पहचान हो पाई है। लड़की का नाम विद्या गोड है, जो बांता में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वो अपने किसी रिश्तेदार के यहां रहता थी। मूल रूप से वह रंजना गांव की रहने वाली है।

वहीं डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव को भी कुएं से निकल लिया गया है। परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है के पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

बैग और कुछ कपड़े मिले हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *