स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या, पेड़ पर लटक रही थी लाश, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला भानुप्रतापपुर के ग्राम जलिनकसा का है, जहां एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती थी। हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम जलिनकसा निवासी मृतिका अमृता गावड़े पिता स्व. कुंवर सिंह गावड़े उम्र 15 वर्ष ने पेड़ पर फांसी लगाई है। मृतक बालिका के पिता के निधन के बाद उसकी मां ने किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर इन्हें छोड़ दिया था। यह तीन बहने बिना मां-बाप के इस गांव में निवासरत थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *