श्रीनगर: कश्मीर में हालात बिगड़ने के आसार को देखते हुए सेना हाई अलर्ट मोड पर आ गई है. दरअसल, टेरर फंडिंग मामले में दोषी पाए जाने पर अलगाववादी नेता यासीन मलिक को NIA की स्पेशल कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है.
यासीन मलिक की सजा के ऐलान के साथ ही कश्मीर में तैनात सभी सशस्त्र बलों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी गईं हैं. वहीँ कश्मीर में कोई बड़ी हलचल हो, उससे पहले ही सेना सतर्क हो गई है.
पकिस्तान से यासीन के समर्थन में आवाज बुलंद की जा रही है. इतना ही पाकिस्तान के पीएम ने सभी देशों से वो मोदी सरकार के इस कदम का विरोध करने की अपील की है. वहीँ पूर्व पीएम ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने मलिक के सपोर्ट में एक ट्वीट में कहा, ‘दुनिया को भारत के जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक कैदियों के साथ भारत सरकार के दुर्व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए. प्रमुख कश्मीरी नेता यासीन मलिक को फर्जी आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराना भारत में मानवाधिकार के हनन की आलोचना करने वाली आवाजों को चुप कराने का निरर्थक प्रयास है. मोदी सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए.’
आपको बता दें कि दिल्ली में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यासीन मलिक को तिहाड़ जेल से कोर्ट लाया गया था. कौर्ट में सुनवाई के दौरान यासीन मलिक ने कबूल कर लिया था कि वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल था. यासीन प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का चीफ है.











