CG NEWS : ग्रामीणों पर हाथी ने किया हमला, एक की हुई मौत… इलाके में दहशत

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांटाझरिया बीट में मवेशी चरा कर लौट रहे तीन ग्रामीणों पर हाथी ने हमला कर दिया। दो ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई लेकिन एक ग्रामीण को हाथी ने कुचल कर मार डाला।

जानकारी के अनुसार मृतक आनंदराम यादव अपने दो साथियों के साथ मवेशी चराकर खेत से घर की ओर लौट रहे थे इस दौरान सामने हाथी आ गए। हाथियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दो लोग भागने में कामयाब रहे लेकिन कांटाझरिया निवासी आनंदराम यादव (40) को हाथी ने मार डाला। बुधवार को वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, तात्कालिक सहायता के रूप में मृतक के परिजन को 25 हजार रुपए दिए गए।

11 हाथी कर रहे विचरण, दहशत

11 हाथियों का दल घरघोड़ा वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कांटाझरिया बीट में पिछले कुछ दिनों से विचरण कर रहा है। वन विभाग द्वारा हाथी के आने की सूचना मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगली की जाने से रोका जा रहा है। जंगली हाथी के आने से आसपास के 6 से अधिक गांव में दहशत है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *