नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया 19 साल का प्रेमी

रायपुर। रायपुर की पुलिस ने 19 साल के एक प्रेमी को गिरफ्तार किया है। युवक एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया है। यह मामला नाबालिग को घर से भगा ले जाने और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से जुड़ा है।

बीते 8 अप्रैल को पुरानी बस्ती इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी बेटी अपनी सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी मगर लौटी नहीं। लड़की का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। कहीं पता न चलने पर पिता ने पुलिस से मदद मांगी।

गुमशुदा नाबालिक लड़की की तलाश में पुलिस की टीम भी जुट गई । आसपास के थानों में लड़की की फोटो भेजी गई । इस बीच घरवालों और लड़की की सहेलियों से पता चला की नाबालिग, 19 साल के अर्जुन वर्मा से प्यार करती थी।

पुलिस की टीम इसके बाद अर्जुन वर्मा की तलाश में जुट गई। पिछले करीब 1 महीने से अर्जुन नाबालिक के साथ मंदिरहसौद के चिचा गांव में एक मकान में रह रहा था। यहां से पुलिस ने लड़की को अर्जुन के चंगुल से छुड़वाया।

लड़की ने बताया कि शादी की बात कहकर वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था उसने शादी नहीं की। वह लगातार शादी की बात टाल रहा था। चूंकि लड़की घर से भाग आई थी वो बदनामी के डर से किसी से सम्पर्क नही कर पाई। अब पुलिस ने अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *