शादी का झांसा देकर युवती से 10 साल तक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर युवती से 10 साल तक दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। तोरवा थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि 10 साल पहले उसकी पहचान मस्तूरी क्षेत्र के दर्रीघाट में रहने वाले अखिलेश मनहर(30) से हुई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह 10 सालों से संबंध बना रहा था। युवती की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। इस बीच वह फरार हो गया। बुधवार को वह परिवार वालों से मिलने के लिए अपने घर आया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस की टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *