28 मई का राशिफलः आज आर्थिक परेशानी से तनाव में रहेंगे इन राशि के लोग

रायपुरः आज का पंचांग 28 मई 2022 दिन शनिवार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य उत्तरायण का है। नक्षत्र भरणी रात 4 बजकर 39 मिनट तक और चंद्रमा मेष राशि में है। आज का राहुकाल सुबह 8 बजकर 42 मिनट से 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

मेषः छोटे छोटे कार्य में लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी की शिकायत नजरअंदाज ना करें। पार्टी करने से स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। चंद्रमा के लिए उपाय करें। ऊँ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें। चावल का दान करें।

वृषभः शेयर में धन ना लगायें अचानक हानि की संभावना हैं। प्रतिद्वंद्वियों से विवाद या हानि की संभावना है। छुट्टियां स्वीकृत ना होने से परेशान हो सकते हैं। राहत के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। जरूरतमंदों को दवा दान करें।

मिथुनः बिजनेस लेनदारी रूक सकती है। आर्थिक स्थिति में दोतरफा परेशानी होगी। जॉब बदलने के प्रयास में सफलता नहीं मिलने से असंतोष होगा। शुक्र की शुभता के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। वृद्ध की सहायता करें।

कर्कः आज गुस्से पर काबू रखें। नए अनुबंध नहीं करें। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। गुरु के उपाय से कल्याण होगा। ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। गाय को केला खिलाएं।

सिंहः परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। वर्तमान कार्य मनमाफिक नहीं होने से भी तनाव हो सकता है। आज काले तिल का दान करें। शनि के मंत्रों का जाप करें।

कन्याः आज आपकी तर्क शक्ति उत्तम रहेगी। वर्कलोड होने से रिलेक्स नहीं हो पायेंगे। अनिद्रा तथा तनाव की स्थिति बनेगी। बुध को प्रसन्न करने के लिए ऊँ बुधाय नमः का जाप करें। गणपतिजी की आराधना करें। गरीबों को मूंग का दान करें।

तुलाः आपके ज्ञान की प्रशंसा होगी। लोगों के काम आना सुखद होगा। स्वयं के कार्य में विलंब से मन खिन्न रह सकता है। उपाय के लिए ऊँ गुरूवे नमः का जाप करें। मीठे पीले खाद्य पदार्थ का दान करें।

वृश्चिकः आज स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। कार्य में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें।

धनुः आज आत्मबल कमजोर हो सकता है। किसी विशेष कार्य में अनुभवहीनता के कारण कष्ट की संभावना है। अपने सीनियर की सलाह लें। आज ऊँ गं गणेशाय नमः का एक माला जाप करें। पौधे का दान करें।

मकरः मकर राशि वाले आज वाहन सावधानी से चलाएं। भाइयों से खटपट हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। गुड़ और गेहूं का दान करें। भगवती गायत्री की आराधना करें।

कुंभः छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का सबब बन सकती है। कुछ आवश्यक कार्य भूलने से पूर्व तत्काल उस कार्य को निपटायें। स्कीन एलर्जी संबंधित कष्ट हो सकता है। आज शनि की शांति के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। रूद्राभिषेक करने से कल्याण होगा।

मीनः दाखिले को लेकर तनाव हो सकता है।अनुशासनहीनता असफलता का कारण बन सकती ह। दोस्ती-यारी को नियंत्रित करें। उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। तिल का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय ले सकते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *