बिलासपुर में सेंट्रल जीएसटी टीम ने दो कारोबारियों के संस्थानों में दी दबिश

बिलासपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने न्यायधानी के दो बड़े कारोबारियों के संस्थानों में दबिश दी। इसमें व्यापार विहार के कारोबारी देवीदास वाधवानी और पुराना बस स्टैंड स्थित भारत होजियरी शामिल हैं। अधिकारी यहां शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक दस्तावेज खंगालते नजर आए। खबर है कि यहां खरीद-बिक्री के प्रपत्र और भौतिक स्टाक में गड़बड़ी मिली है। टीम ने अभी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं कहा है।

न्यायधानी के 10 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट जीएसटी इंटेलिजेंस के रडार पर हैं। उनमें से दो सीए जिस संस्थान में खाता बही बनाते थे और जीएसटी बिलिंग करते थे, वहां सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार को दबिश दी। इसके बाद शहर में हड़कंप मच गया। शहर के दो कारोबारी देवीदास वाधवानी के व्यापार विहार स्थित संस्थान व भारत होजरी का पुराना बस स्टैंड स्थित संस्थान।

दोनों संस्थानों की रैकी जीएसटी इंटेलिजेंस वाले काफी दिनों से कर रहे थे। देवीदास वाधवानी का बलराज पेट्रोल पंप की खरीदी एवं संचालन को लेकर काफी शिकायत मिलने की जानकारी है। वहीं इस संस्थान का सीए द्वारा जीएसटी बिलिंग में काफी गड़बड़ी करने की भनक टीम को लगी थी। भारत होजियरी का एक इंश्योरेंस फायर क्लेम था जिसकी जीएसटी बिलिंग में गड़बड़ी में मिलने की बात सामने आ रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *