Big Breaking : पूर्व मंत्री ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बहु ने पोती के यौन शोषण का लगाया था आरोप

उत्तराखंड। राज्य से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पूर्व मंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने टंकी पर चढ़के खुद को गोली मार के आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उनपर उनकी बहु ने पोती के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया था,और POSCO अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया था। बेटे ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसका मानना है कि उसकी पत्नी ने उनको आत्महत्या के लिए उकसाया था।

जानकारी के मुताबिक, सीओ ने बताया, “पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लंबी बातचीत के बाद उन्हें नीचे उतरने के लिए मना लिया। लेकिन फिर उन्होंने अचानक बंदूक ली और खुद को सीने में गोली मार ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बचाने के कई प्रयास किए गए, जो नाकाम रहे।”

वे उत्तराखंड के पूर्व मंत्री थे, भारतीय मजदूर संघ, परिवह संघ, रोडवेज एम्पलॉयी यूनियन, इंटक मजदूर संघ के नेता थे। एन.डी. तिवारी के कार्यकाल के दौरान वह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भी बने थे। हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। रोडवेज कर्मचारी के साथ ही उनका अपना बिजनेस भी था।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *