- कवर्धा. पटवारी कार्यालय में इन दिनों जाम छलकाए जा रहे हैं. इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक ये वीडियो लोहारा ब्लॉक के वीरेंद्र नगर में पदस्थ, हल्का नंबर 27 के पटवारी का बताया जा रहा है. पटवारी का नाम योगेश मिश्रा बताया जा रहा है.
वीडियो में पटवारी साथियों के साथ मिलकर शराब पी रहे हैं. साथ ही हाथ में सिगरेट भी है. ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले को लेकर कवर्धा SDM विनय सोनी ने कहा कि शराब पीते एक वीडियो आया है. उसकी जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
2022-05-28











