दुबई में बिकी कोंडागांव की बहनों की बनाई ट्राइबल ज्वेलरी

रायपुर। कोंडागांव की पंखुड़ी सेवा समिति से जुड़ी महिलाओं द्वारा बनाई बेल मेटल की श्रृंगार ट्राइबल ज्वेलरी अब दुबई के सराफा बाजार में बिक रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज समिति की महिलाओं को दुबई एक्सपोर्ट हुए बेल मेटल ट्राइबल ज्वेलरी की कमाई का 1 लाख का चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं द्वारा अपने हुनर को ताकत बना कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की तारीफ की। कोंडागांव जिला प्रशासन और पंखुड़ी सेवा समिति द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं को श्रृंगार ट्राइबल जेवेलरी बनाने सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *