29 मई का राशिफलः दिन शुरू करने से पहले देखें आज का भविष्यफल

रायपुरः आज का पंचांग 29 मई 2022 दिन रविवार ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 2 बजकर 59 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य उत्तरायण का है। नक्षत्र कृतिका और चंद्रमा मेष राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 4 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।

मेषः आज दोस्तों और परिवार के साथ दिन बीतेगा। अपनी मनचाही वस्तुएं खरीदेंगे। अध्ययन अथवा कार्य की बाधा दिखाई दे रही है। आहार का संयम रखें। मीठी चीजें संभल कर खायें। उपाय के लिए ऊँ नमः शिवाय नमः का जाप करें। श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें। रूद्राभिषेक करें।

वृषभः स्वास्थ्य खराब रहने के कारण व्यवहार में चिड़चिड़ापन आएगा। गुस्सा होने से लोग नाराज हो सकते हैं। अध्ययन के लिए युवावर्ग हेतु अनुकूल समय है। शांति के लिए सूर्य के मंत्र का जाप करें। गाय को गेहूं खिलाएं।

मिथुनः कार्य में विलंब से तनाव आएगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। पिता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। फैंटेसी और आलस्य से बचें। उपाय के लिए बुध के मंत्र का एक माला जाप करें। मरीजों को दवा दान करें।

कर्कः आज गजब का आत्मविश्वास रहेगा। सभी कार्य मनमाफिक पूरे होते जाएंगे। मानसिक शांति रहेगी। अध्ययन की स्थिति भी बेहतर होगी। परिवार के पक्ष में कुछ विवाद की आशंका है। संकट टालने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। पलाश या कत्थे का पौधा लगाएं।

सिंहः चोटमोच के कारण कार्य में बाधा आ सकती है। बेवजह उलझाव से तनाव रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अनिद्रा एवं अपच हो सकता है। उपाय के लिए ऊँ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। तिल का दान करें एवं तिल के तेल का दीपदान करें।

कन्याः आज आपके कहे अनुसार कार्य होगा। लोगों का आपके प्रति भरोसा बढ़ेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। ब्लड प्रेशर अथवा नींद की बीमारी में सावधानी बरतें। उपाय के लिए ऊँ सों सोमाय नमः का एक माला जाप करें। खीर बनाकर कम से कम एक कन्या को खिलायें। दूध तथा नारियल शंकरजी को अर्पित करें।

तुलाः किसी विवाद की समाप्ति की संभावना है। आहार की अनियमितता रह सकती है। व्यवसाय में नवीनीकरण होगा। निवृत्ति के लिए प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर अर्घ्य देते हुए ऊँ घृणि सूर्याय नमः का जाप करें। गुड़ और गेहूं का दान करें। आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिकः बौद्धिक चातुर्य से विवाद का निपटारा करेंगे। प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। अधीनस्थों को सहायता देंगे। मोबाइल तथा दोस्तों में समय खराब करने से अध्ययन बाधित रह सकता है। उपाय के लिए ऊँ अं अंगारकाय नमः का जाप करें। हनुमानजी की उपासना करें। मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

धनुः उच्च पद की प्राप्ति हेतु प्रयास करेंगे। अध्ययन संबंधी तैयारी करेंगे। यात्रा की संभावना है। अपरिचित व्यक्ति हानि दे सकता है। निवृत्ति के लिए ऊँ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें। पुरोहित को केला और नारियल का दान करें।

मकरः करीबी रिश्तों में कटुता के कारण मन खराब हो सकता है। पार्टनर अथवा जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो सकती है। पुराने रोग एवं संतान संबंधी चिंता रहेगी। उपाय के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध, दही का दान करें।

कुंभः किसी जानवर या गाड़ी से हानि हो सकती है। अचानक कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बनेंगे। पिता को स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। मौसमी बीमारी से परेशानी हो सकती है। आज ऊँ शं शनैश्चराय नमः की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। उड़द या तिल दान करें।

मीनः नयी कार्य योजना की शुरूआत हो सकती है। पुराने कानूनी विवाद समाप्त हो सकते हैं। लंबे समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। स्टॉफ की मॉनिटरिंग सावधानी से करें। शांति के लिए ऊँ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें। मूली का दान करें। सूक्ष्म जीवों को आहार दें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय ले सकते हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *