रायपुरः छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज रात 7.45 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। इसके बाद रात 8.30 बजे सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में भाग लेंगे।
पीएल पुनिया 31 मई मंगलवार को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद 1 और 2 जून को उदयपुर नव संकल्प के क्रियान्वयन पर चर्चा करने और योजना बनाने के लिए कार्यशाला में शामिल होंगे
पीएल पुनिया 3 जून शुक्रवार को सुबह 8.55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये वापस रवाना हो जाएंगे।











