रायपुर: राज्यसभा चुनाव में खरीद-फरोख्त को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अपने रिसॉर्ट वाली रणनीति पर आ गई है। हरियाणा कांग्रेस को खेमे में सेंधमारी का डर सताने लगा है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि विधायकों को राजधानी रायपुर के एक रिसॉर्ट में रखा जाएगा है।
इधर विधायकों के आने से पहले एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके पहले हरियाणा कांग्रेस के विधायक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में जितनी हमारी संख्या बल है उससे ज्यादा आपको बढ़ाकर देंगे। बीजेपी की सरकार को निर्दलीय विधायक और JJP विधायक समर्थन दे रहे हैं तो बीजेपी उनका ध्यान रखे।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं हैं, सभी विधायक वहां (छत्तीसगढ़) पहुंचेंगे। मैं बीजेपी को कहना चाहता हूं कि हरियाणा में बीजेपी अपने विधायकों को संभाल कर रखें।











