दर्दनाक हादसा: मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को एक के बाद तीन हाइवा ने कुचला, सड़क पर चिपक गया शव

जांजगीर-चांपा: जिले में बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। हादसे के बाद उसी वक्त पीछे से आ रही दो और हाईवा ने बुजुर्ग की लाश को एक के बाद एक कुचलते हुए गुजर गई। सड़क पर बिखरी लाश को बड़ी मुश्किल से उठाया गया। जिसने भी इस हादसे को देखा वह सहम गया।

हादसा जांजगीर चांपा के नेशनल हाईवे-49 का है। जानकारी के मुताबिक बनारी गांव निवासी किसान सैतराम सारथी (65) रोज की तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकला था। वह घर से कुछ दूर पुटपुरा चौक के पास पहुंचा था कि बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने टक्कर मार दी। चेतराम सड़क पर गिरा तो हाइवा उसे कुचलते हुए निकल गई। तभी पीछे से आ रही दो अन्य हाइवा ने भी कुचल दिया। जिससे सैतराम का शव टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गया।

आसपास के लोगों ने यह देख डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मशक्कत के बाद एकत्र किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हाइवा चालक की तलाश की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *