रायपुर: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। दरअसल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC में चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 जून 2022 से शुरू होगी। अभ्यर्थी CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 2 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला वस्तुनिष्ठ परीक्षा और दूसरा शुद्ध लेखन परीक्षा। अंतिम चयन दोनों चरणों की परीक्षा के आधार पर तैयार की गई मेरिट के जरिए किया जाएगा।
ऐसे करना होगा आवेदन
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Online Application के लिंक पर क्लिक करें।
यहां संबंधित पद पर क्लिक करें।
अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 8 जून 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 2 जुलाई 2022










