Chhattisgarh News : एनीकट में मिली युवक-युवती की गमछे से बंधी हुई लाश…जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के महमरा एनीकट में एक साथ युवक-युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है, बताया जा रहा है कि दोनों युवक-युवती दो दिनों से लापता थे, जिनका शव आज शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट के ​पास एक दूसरे के साथ गमछे से बंधे हुए मिले हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दोनों युवक-युवती भिलाई के सुपेला निवासी बताए जा रहे हैं, जोकि दोनों विगत 31 मई से लापता थे। लड़की नाबालिक थी और लड़के का नाम रितेश उर्फ़ डमरू वर्मा है। दोनों के शव शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट के ​पास एक दूसरे के साथ गमछे से बंधे हुए मिले, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की प्राप्ति कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *