राशिफल : आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 3 जून 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 3 जून 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।

वृष राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भाइयों को कष्ट रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आय के साधन विकसित हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मिथुन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाणी के प्रभाव से बिगड़े काम बनेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पुराने मित्रों से सम्पर्क हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मक प्रभाव से भी बचें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। यात्रा के योग हैं।

तुला राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार में तनाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे। वाहन सुख में कमी आएगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों का प्रभाव मन में हो सकता है। कुटुम्ब में मांगलिक कार्य होंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

मकर राशि- परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन की प्राप्ति होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। तनाव से बचें।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *