जगदलपुर: सीआरपीएफ ने दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में 400 जवानों की भर्ती का फैसला किया है। लेकिन बस्तर में तैनाती के लिए वहीं के लोकल जवानों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए नियम बदले गए हैं और केंद्र सरकार ने मंजूरी भी दे दी है।
सीआरपीएफ में पहली बार ऐसा होगा, जब बस्तर में तैनाती के लिए वहीं के लोकल जवानों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में सीआरपीएफ केवल इन जिलों के मूल जनजातीय युवाओं को ही मौका देगी। बता दें कि यह प्रस्ताव पिछले साल भेजा गया था।
ये भी पढ़ें: स्वामी आत्मानंद स्कूल की भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू 8 जून को
इसके साथ ही बस्तर में होने वाली इस भर्ती के लिए सीआरपीएफ ने जवानों की शैक्षणिक अर्हता भी कम कर दी है। जिसके बाद फोर्स में भर्ती के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: हिमाचल में निकली 600 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी
लेकिन केवल बस्तर के इन तीन जिलों में 8वीं पास युवाओं को भी केंद्रीय फोर्स में लिया जाएगा। पिछले साल सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस तरह का प्रस्ताव उच्चस्तर पर भेजा था, जिसे राज्य सरकार की ओर से आगे बढ़ाया गया।










