BREAKING : बस में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जलकर मौत

हैदराबादः गोवा से हैदराबाद के लिए निकली ऑरेंज कंपनी की स्लीपर बस में शुक्रवार तड़के आग लग गई। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में हुए इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की जलकर मौत हो गई और करीब 12 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे।

कलबुर्गी के एसपी ईशा पंथ ने बताया कि बीदर-श्रीरंगपटना हाईवे पर आज सुबह करीब 6.30 बजे ऑरेंज कंपनी की स्लीपर एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस दौरान कुछ यात्री बस में फंस गए, जिनकी मौत हो गई। फिलहाल 7 से 8 यात्रियों की मौत की जानकारी मिली है। हालांकि मौतों की सही संख्या बताना संभव नहीं है।

हादसे में मृतक सभी यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे। घायल यात्रियों को कलबुर्गी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में आग लगने के कारण स्थानीय लोग यात्रियों को बचा नहीं सके। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी लेकिन राहत पहुंचने तक कई लोगों की जान चली गई थी।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *