Corona Positive : प्रियंका गांधी हुई कोरोना पॉजिटिव,,, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(priyanka gandhi ) भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। गुरुवार(thrusday ) को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हुई थीं।  प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट किया ‘मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना(corona ) के हल्के लक्षण हैं।

आपको बता दे कि प्रियंका गांधी बुधवार(wednesday ) को लखनऊ यात्रा में कटौती कर दिल्ली लौट आई थीं। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका(priyanka ) ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट(corona test ) कराने का आग्रह किया है।

बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित

इस बीच, देश में कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित(corona ) मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़े हैं।

10 लोगों की कोरोना के कारण मौत(death )

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज  सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में दैनिक केस(case ) में तेज बढ़ोतरी नजर आई। इस दौरान 10 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43,168,585 पर पहुंच गई है, वहीं कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,24,651 हो गई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *