भीषण सड़क हादसा : कार और ट्रक की टक्कर में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार घायल

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहाँ भिलाई-3 थाना अंतर्गत औंधी ग्राम में कार और कैप्सूल ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. घटना में कार में सवार छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार और दुर्ग नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर उर्वशी साहू और उनका ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.

बताया जाता है कि ट्रक और टायर के बीच टक्कर इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए और कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीँ ट्रक के पलटने पर उसमें आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल दमकल वहां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद कैप्सूल वाहन में लगी आग पर काबू पाया गया. घायलों कोभिलाई तीन पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

एएसपी विश्वास चंद्राकर के बयान के मुताबिक, दुर्घटना शुक्रवार शाम को औंधी गांव में हुई है। लोक कलाकार उर्वशी साहू अपनी इनोवा कार में रायपुर से भिलाई आ रही थीं। वहीं दूसरी ओर तेज रफ्तार कैप्सूल ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था। ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। इससे वह औंधी गांव में अचानक सामने आई कार को देखकर संभल नहीं पाया और ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी की कार सड़क के नीचे गड्ढे में उतर गई और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते उसमे आग लग गई। आग इतनी तेज थी ट्रक पूरी तरह से जल गया। सूचना मिलते ही वहां फायर ब्रिगेड पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। इस दुर्घटना में फिलहाल कोई जन हानि नहीं हुई है। मामले की जांच भिलाई 3 पुलिस कर रही है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *