अस्पताल में घुसकर युवक ने तीन लोगों पर चाकू से किया हमला..ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती

कैलिफोर्निया : बीते दिन शुक्रवार को एक व्यक्ति ने एक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तीन लोगों पर चाकू से हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पीड़ितों को इलाज के लिए भर्ती किया गया वहीं हमलावार बहुत देर तक अस्पताल के अंदर ही छिपा बैठा रहा

लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के अधिकारी ड्रेक मेडिसन के मुताबिक, हमलावर शाम चार बजे से कुछ ही समय पहले सैन फर्नांडो वैली स्थित ‘एनसिनो हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर’ पहुंचा. उन्होंने बताया ‘हमलावर ने कम से कम दो या तीन चिकित्साकर्मियों पर चाकू से हमला किया’ और फिर करीब एक घंटे तक अस्पताल के भीतर रहा. दमकल अधिकारियों के अनुसार, तीन पीड़ितों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. कहा जा रहा है कि, ‘वह अस्पताल से भाग नहीं रहा है. ऐसा लगता है कि वह एक हिस्से में छिपा हुआ है’ और अधिकारी ‘उससे बात करने की कोशिश कर रहे हैं.’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *