नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से डेढ़ लाख की ठगी…जल संसाधन विभाग के सहायक अधीक्षक गिरफ्तार

रायपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से डेढ़ लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने जल संसाधन विभाग के सहायक अधीक्षक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीनगर की प्रतिमा वरठी ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि जल संसाधन विभाग में पदस्थ सहायक अधीक्षक डीपी गेडाम ने 2018 में उच्च अधिकारियों और बड़े लोगों से जान-पहचान का झांसा देकर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर डेढ़ लाख मांगे थे। सरकारी नौकरी के लिए प्रतिमा ने परिजन व जान-पहचान वालों से उधार लेकर डेढ़ लाख दे दिए थे, लेकिन चार साल में नौकरी लगाना तो दूर पैसे भी नहीं लौटाए। इस मामले में प्रतिमा की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने जांच कर शांतिनगर सिंचाई कॉलोनी निवासी गेडाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *