BREAKING : अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 की मौत, 15 घायल

हापुड़ में अवैध रूप से चल रहे पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई। 15 मजदूर गंभीर घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग और मेरठ भेजा गया है। हादसा बारूद में ब्लास्ट से हुआ। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम में रेस्क्यू चलाया। घटना थाना धौलाना क्षेत्र की है। फैक्ट्री में बिजली का सामान बनाने के नाम पर लाइसेंस लिया गया था। लेकिन अंदर पटाखा बनाया जा रहा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक की बंदूक और उसमें लगाने वाला बारूद बनाया जाता है। बारूद में धमाका होने से मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आस-पास मौजूद फैक्ट्रियों की टीन की छतें तक उड़ गईं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में पटाखा फैक्ट्री में मजदूरों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और जांच के निर्देश दिए हैं।

 

मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीन कुमार ने बताया, ‘इंडस्ट्रियल यूनिट में धमाका हुआ है। फैक्ट्री में इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए लाइसेंस लिया गया था। यहां पटाखा बनाने की बात सामने आई है। इसमें क्या शर्तों का उल्लंघन हुआ है, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *