BREAKING: भिलाई स्टील प्लांट में फिर हुआ बड़ा हादसा, हादसे में आए 5 कर्मचारी

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में आज फिर एक बड़ा हादसा हो गया. यह चार दिन में तीसरा हादसा है. इस हादसे में पांच कर्मचारी चपेट में आए हैं. इसमें एक रेगुलर कर्मचारी हैं,जहां उपचार किया जा रहा है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है.हादसे में दो कर्मचारी गंभीर बताए जा रहे हैं, जबकि एक सामान्य बताया जा रहा है. घायलों को मेन मेडिकल पोस्ट लाया जा रहा है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया जाएगा.कन्वर्टर-3 से मेटल को लेडल में डालकर ट्रेन से एलएफ-2 ले जाते समय क तरफ का हुक खुलने की वजह से वह गिर गया. वहां काम कर रहे ठेका मजदूर चपेट में आ गए. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंची.जिनके जद में आने की खबर है. जबकि चार अन्य कर्मचारी ठेका श्रमिक हैं, जिन्हें चपेट में आने की बात सामने आई है.आज SMS-2 में हादसा हुआ है. 120 टन का हॉट मेटल का लेडल ऊंचाई से गिरा है. इसकी चपेट में 5 कर्मचारी आ गए. बताया जा रहा है कि घायलों को मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया है.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *